Breaking News: एक ओर पाकिस्तान ISI एजेंट काबू, जानिए कैसे हुई पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से दोस्ती, अब क्या होगा

On: May 22, 2025 8:03 AM
Follow Us:
एक ओर पाकिस्तान ISI एजेंट काबू, जानिए कैसे हुई पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से दोस्ती, अब क्या होगा

Breaking News:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा की ज्योति के राज अब खुलने लगे है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश को देश से निकाल दिया हैं । बताया जा रहा पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश और हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गहरी दोस्ती हो गई थी। फिलहाल ज्योति मल्होत्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं और जांच एजेंसी उसकी जांच कर रही हैं। धीरे धीरे उनके राज खुलने लगे है।

 

बता दे कि पाक अधिकारी दानिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। उसके हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से संबंध बन गए थे। इसी को लेकर हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भी पाक जासूस होने के आरोप लगे हैं । बताया जा रह है उसे भी दानिश ने ही अपने जाल में फंसाया था।

 

फिलहाल ज्योति मल्होत्रा गिरफ्त में हैं और जांच एजेंसी उसकी जांच कर रही हैं। वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से यूपी एटीएस ने शहजाद को गिरफ्तार किया। शहजाद पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप हैं।

बता दे कि रामपुर के टांडा में रहने वाला शहजाद के बारे में बताया गया कि वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध तस्करी करता था, तभी वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आ गया। इतन ही शहजाद के भी पाक अधिकारी दानिश व हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ संबंध थे।

शहजाद का पाक अधिकारी दानिश के साथ क्या कनेक्शन था?
मुरादाबाद से ISI एजेंट के आरोप में पकड़ा गए शहजाद का कनेक्शन पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी एहसान उर रहमान उर्फ दानिश से था। वह दानिश के नेटवर्क का हिस्सा थं बता दे उसे पाक अधिकारी दानिश ने ही पाकिस्तान का वीजा दिलवाया था।

आरोप है कि शहजाद फर्जी नाम पते के pre activated sim card लेकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को ओटीपी बताता और टेलीग्राम अकाउंट एक्टिव करा लेता था. अब यूपी एटीएस शहजाद के बैंक खातों की जांच कर रही है.

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now