HBSE 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम ​ जारी, जानिए कौन बना टॉपर

On: May 17, 2025 1:47 PM
Follow Us:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम ​ जारी, जानिए कौन बना टॉपर

HBSE 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम ​ शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार चार विद्यार्थियो को 497 अंक मिले हैं यानि समान अंक चलते चारो ही प्रथम है।HBSE 10th Result

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार दसवी की नियमित परीक्षा में 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 2,51,110 पास हुए। इसी के चलते पास प्रतिशत 92.49% रहा, जबकि 5,737 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया।HBSE 10th Result

12 वीं का 13 मई का आया था रिजल्ट: बता दे कि इससे पहले बोर्ड ने 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 85.66% बच्चे ही पास हुए थे। इसमें कैथल के अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 नंबर लेकर टॉप किया था।HBSE 10th Result

Haryana Board 10th Topper 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं में पहले स्थान पर 4 स्टूडेंट्स
रैंक 1- रोहित, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार- 497 अंक
रैंक 1- माही, न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अम्बाला- 497 अंक
रैंक 1- रोमा, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक
रैंक 1- तानिया, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 497 अंक

 

हरियाणा बोर्ड 10वीं 2025 टॉपर दूसरे स्थान पर 6 विद्यार्थी
रैंक 2- अक्षित शेरावत, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, पानीपत- 496 अंक
रैंक 2- योगेश, शहीद भगत सिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल, कैथल- 496 अंक
रैंक 2- रिंकू, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, पानीपत- 496 अंक
रैंक 2- दिव्यांश, एसवीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक- 496 अंक
रैंक 2- सुनन्या, आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार- 496 अंक
रैंक 2- दीक्षा, साही राम सीनियर सेकंडरी स्कूल, रोहतक- 496 अंक

 

हरियाणा बोर्ड क्लास 10 टॉपर 2025 तीसरे स्थान पर 10 स्टूडेंट्स
रैंक 3- निधि, एसडी कन्या महाविद्यालय, जींद- 495 अंक
रैंक 3- मानसी, प्रज्ञा हाई स्कूल, रोहतक- 495 अंक
रैंक 3- रम्मा, आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, चरखी दादरी- 495 अंक
रैंक 3- अक्षिता, न्यू एरा हाई स्कूल, चरखी दादरी- 495 अंक
रैंक 3- गर्विता, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार- 495 अंक
रैंक 3- खुशबू, बाबा उद्देल देव पब्लिक स्कूल, हिसार- 495 अंक
रैंक 3- खुशी, श्री कृष्ण सीनियर सेकंडरी स्कूल, रेवाड़ी- 495 अंक
रैंक 3- मेघा, दिशा पब्लिक स्कूल, भिवानी- 495 अंक
रैंक 3- जीना चौहान, आनंद पब्लिक स्कूल, करनाल- 495 अंक
रैंक 3- इशु, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर- 495 अंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं में कुल 2 लाख 77 हजार 460 बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से 10 टॉपरों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। HBSE 10th Result

 

यहां चैक करें रिजल्ट: 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबासाइट http://www.bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चैक कर सकते हैं। वहां स्टूडेंट् की जानकारी डालकर रिजल्ट देखा जा सकता है। वहीं वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now