Haryana crime: नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान अंतर्गत जिला रेवाड़ी में अवैध नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 5.68 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नुहं के गांव शिकारपुर निवासी शहाबुदिन के रूप में हुई है।Haryana crime
जानिए क्या है मामला: सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि नूंह मेवात जिले के गांव शिकारपुर के रहने वालो शहाबुदिन जिला नुहं जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज बाइक पर गांव हाँसाका के पास रेवाडी की तरफ रोड पर गांजा की सप्लाई करने के लिए खड़ा हुआ है।
जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शहाबुदिन निवासी गांव शिकारपुर जिला नुहं बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी के बैग की तलाशी ली गई तो बैग मे एक पोलथीन में 05 किलो 68 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।Haryana crime
लिया तीन दिन रिमांड पर: सीआइए पुलिस ने जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी शहाबुदिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मामले में जांच इकाई द्वारा आरोपी से बरामद नशीला पदार्थ के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ की जा रही है। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी नूंह को गांजा रेवाड़ी में सप्लाई करता है तथा यहां पर उसके एजेंंट कमीशन पर धारूहेड़ा व रेवाड़ी में गाजा बेचते है।Haryana crime

















