Breaking News: हरियाणा के इस शहर में बनेगी देश की सबसे बडी यज्ञशाला: राजीव जैन

On: March 22, 2026 9:31 AM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी वासियों के बडी खुशी की खबर है। रेवाड़ी मीरपुर में स्थापित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में देश की सबसे यज्ञशाला बनाई जाएगी। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन का रेवाड़ी पहुंचने पर अग्रवाल सभा एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजीव जैन ने कहा कि रेवाड़ी महासम्मेलन की जिला इकाई बहुत मजबूत है। जिसके सहयोग से इन्दिरा गांधी यूनिवर्सिटी में महाराजा अग्रसेन चेयर के माध्यम से भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। बता दे कि यह यज्ञशाला महाराजा अग्रसेन के नाम से भारत की पहली यज्ञशाला होगी। महराज अग्रसेन ने यज्ञ के माध्यम से ही पशु बलि को बंद कर वैश्य वर्ण धारण किया था। यज्ञ उनका सर्वोपरि कार्य था।

बता दे कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, रेवाड़ी के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह, प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की एवं केएलपी कॉलेज की प्रिंसिपल डाक्टर कविता गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए हम यज्ञशाला का निर्माण कर रहे है। मंच संचालक एवं प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा महाराजा अग्रसेन के नाम पर एक चेयर स्थापित की गई थी, जिस पर विद्यार्थी शोध कर पीएचडी की डिग्री हासिल कर सकते हैं।

ये रहे मौजूद’ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजलाल गोयल, जिला महामंत्री रिपुदमन गुप्ता, चेयर सलाहकार अशोक सोमानी, दिनेश गोयल, विनयशील गोयल, रमेश मित्तल, गोपाल, राकेश गुप्ता, गिरीश सिंगला, पुरूषोतम, चरत गोयल, मनोज गुडय़िानी, राकेश गर्ग, एचपी बंसल, विनय बंसल, डॉ पवन गोयल, डॉ पवन गुप्ता, डॉ संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now