Summer special train: इस दिन चलेगी समर स्पेशल ट्रेन! जम्मू कश्मीर जाना होगा आसान

On: April 29, 2025 11:46 AM
Follow Us:
Summer special train

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खास खबर आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी माता वैष्णो देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हमले के बाद से जम्मू जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। रेलवे विभाग गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जो दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से चलाई जा रही हैं। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलाई गई है, जो कटरा से गुवाहाटी और जम्मू तवी से बनारस तक चलेगी। ये 2 स्पेशल ट्रेनें कटरा-गुवाहाटी 2 मई से 30 मई तक हर शुक्रवार और जम्मू तवी-बनारस 8 मई से 10 जुलाई तक हर गुरुवार हैं।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल (04606/04605) ट्रेन 2 मई से 30 मई तक हर शुक्रवार को कटरा से चलेगी, जो शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, सुरेमनगर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी होते हुए गुवाहाटी पहुंचेगी। बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोगाईंगांव, गोलपाड़ा टाउन, कामाख्या।

इसके साथ ही यह 5 मई से 2 जुलाई तक हर सोमवार को गुवाहाटी से रवाना होगी. जम्मू तवी-बनारस स्पेशल (04610/04609) 8 मई से 10 जुलाई तक हर गुरुवार को जम्मू तवी से और 9 मई से 11 जुलाई तक हर शुक्रवार को बनारस से चलेगी। इस दौरान यह कई स्टेशनों पर रुकेगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now