Dharuhera: भिवाडी कापडीवास पैराफैरी मार्ग पर बाइकर्स गिरोह ने कर्मचारी से की लूट

On: April 28, 2025 5:46 PM
Follow Us:
भिवाडी कापडीवास पैराफैरी मार्ग पर बाइकर्स गिरोह ने कर्मचारी से की लूट

Dharuhera: औद्योगिक कस्बे में बदमाशों का कहर नही थम रहा है। एक बार फिर बाइकर्स गिरोह मानेसर एक कंपनी में कार्यरत राजस्थान के युवक से धारूहेड़ा लूटपाट कर दी। गिरोह कर्मचारी से मोबाइल, पर्स व सोने की चेन लूट ले गए। सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अलवर जिले में नसोपुर गांव के रहने कौशल यादव ने बताया कि वह मानेसर एक निजी कंपनी में एचआर विभाग मे कार्यरत है। कौशल यादव ने बताया कि वह 26 अप्रैल की शाम को कंपनी से बाइक से धारूहेड़ा आ रहा था कि कापडीवास भिवाडी फेराफेरी मार्ग पर दो बाइको पर सवार युवको ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगा दी।

पहले उसने मोबाइल मांगा ता मैने मना कर दिया। लेकिन दो युवको ने उसे पकड लिया तथा उससे उसका आईफोन, 10 हजार 600 रुपए नकदी, सोने की चेन छीन ले ली। वारदात के बाद उसने किसी दूसरे फोन से पुलिस को सूचना दी तथा वह शाम को अपने घर आ गया। उसे दूसरे आकर सेक्टर छह में शिकायत दी।

मामला दर्ज: सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी एसआई सुनील ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास वाले एरिया में फुटेज खंगाली जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

अलावलुपर से 100 एल्युमिनियम पाईप व 20 फव्वारे नौजल चोरी
धारूहेड़ा: कस्बे के गांव अलावलुर से चोर एक खेत से रात को 100 एल्युमिनियम पाईप व 20 फव्वारे नोजल चोरी कर ले गए। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में किसान सुरेन्द्र पुत्र ने वह 23 अप्रैल को 100 एल्युमिनियम पाईप व 20 फव्वारे नौजल खेत में रखकर घर चला गया था। दूसरे दिन जब खेत आया तो वहां से एल्युमिनियम व 20 फव्वारे गायब मिले। पुलिन ने चोरी के आरोप मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now