Rajasthan News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हनुमानगढ़ डॉक्टर नवनीत शर्मा व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया गया।
समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया की असहाय व गरीब एवं दिव्यांग की सेवा करना मनुष्य का धर्म है मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जो नरसेवा नारायण सेवा के बराबर है। मानवता की भलाई करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
इसी क्रम में समिति द्वारा नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए” दिव्यांग सेवा आपके द्वार“मिशन के तहत रविवार को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सहयोग से मुख्य बस स्टैंड भादरा में विभिन्न श्रेणी के 13 दिव्यांगों व शिवाजी बस स्टैंड नोहर में 10 एवं मुख्य बस स्टैंड रावतसर में 08 सहित विभिन्न श्रेणी के कुल 31 दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया।
राजस्थान रोड़वेज की बस में सफर करते हुए तीर्थ यात्रा सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति भादरा अधिकार मित्र अमित सारस्वत,भादरा बस स्टैंड रोड़वेज बुकिंग इंचार्ज वेदप्रकाश गिरी,शिवाजी बस स्टैंड नोहर बुकिंग इंचार्ज रामचंद्र शर्मा एवं दुर्गादत्त तिवाड़ी,रावतसर बस स्टैंड रोड़वेज बुकिंग इंचार्ज रामस्वरूप जी,डबलीकलां समाजसेवी रामस्वरूप बुरड़क,चाईया युवा बजरंग शर्मा सहित दिव्यांगजन मौजूद रहे।
















