Breaking News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ने गरीबो के दाखिले को लेकर सखती अपनाइ है। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि गरीब बच्चों को शिक्षा में समर्पित अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूलों को RTE (शिक्षा के अधिकार) के तहत गरीब बच्चों के लिए एडमिशन देना अनिवार्य होगा। जो भी Private School इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
दाखिले की बढाई तिथि: बता दे Haryaan में गरीब बच्चों के लिए Admission date पहले 14 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल किया गया है। जिससे उन बच्चों को मौका मिल सके जो अब तक एडमिशन नहीं ले पाए थे। शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्राथमिकता उन बच्चों को दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिसमें HIV प्रभावित बच्चे, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे और युद्ध विधवाओं के बच्चे शामिल हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए भी आरक्षित सीटों की व्यवस्था की गई है।
बता दे कि हरियाणा के 10,701 निजी स्कूलों में से 3,134 स्कूलों ने गरीब बच्चों के लिए सीटों की जानकारी नहीं दी है, जिससे सरकार चिंतित है। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि उन्हें सभी योग्य बच्चों के लिए सीटें आरक्षित रखनी होंगी। अन्यथा कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

















