Haryana Weather Alert: 12 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

On: March 22, 2026 9:53 AM
Follow Us:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी को लेकर अर्लट किया किया था। शुक्रवार रात को हरियाण के कई शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने आंधी व बारिश को लेकर हरियाणा के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

 

तेज आंधी का अलर्ट: मौसम विभाग ने हरियाणा में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, करनाल, रादौर, जींद, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

ओलावृष्टि हुई: हरियाणा के जींद, झज्जर, भिवानी, हिसार, सिरसा, रोहतक, पानीपत, फतेहाबाद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तेज आंधी के साथ बरसात हुई। हिसार और बरवाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौमस विभाग एक बार आगे दिन का अलर्ट जारी किया है।

 

बिगडेगा मौमस: विभाग ने अलर्ट किया है आज इन जिलों में भी मौमस बिगडने वाला है। हरियाणा के हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, रोहतक, बवानी खेड़ा, हांसी, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, रतिया, थानेसर, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

 

आंधी से बचने के लिए ये सुझाव:
सुरक्षित इमारतों में जाएं, ओलावृष्टि में फंसने पर सिर को बचाएं। खेती और बाहरी गतिविधियां बंद करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। गिरने या उड़ने वाली वस्तुओं को सुरक्षित करें, बिजली के खंभों और लाइनों से दूर रहें, गाड़ी चलाते समय सुरक्षित स्थान पर रुकें, पेड़ों और जल स्रोतों से दूर रहें, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं को न छुएं।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now