Haryana News: हरियाणा में पहला Airport बन तैयार हो चुका है। इसका ट्रायल भी हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को यानि आज हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले Airport का उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं अंबेडकर जयंति पर पीएम मोदी इसके साथ ही International टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे।
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट को शंख के आकार में बनाया जा रहा है। पीएम हिसार से अयोध्या के बीच चलने वाली फ्लाइट को आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रैली को भी संबोधित करेंगे। यह एयरपोर्ट न केवल हिसार बल्कि आस-पास के जिलों के लिए भी एक बड़ी सौगात साबित होगा। हवाई सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई उड़ान मिलेगी।
बता दें कि हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में 2 उड़ानें, हिसार-जम्मू, हिसार-अहमदाबाद, हिसार-जयपुर और हिसार-चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 उड़ानें देश और हरियाणा के उड्डयन के क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगी। इसी दिन हिसार हवाई अड्डे के दूसरे चरण का शिलान्यास होगा। Haryana News
जिस पर 413 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह चरण 17 अप्रैल 2027 तक पूरा होकर 37,790 वर्ग मीटर का भव्य पैसेंजर टर्मिनल, 2,235 वर्ग मीटर का कारगो टर्मिनल और एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन हरियाणा को गौरव प्रदान करेगा। यह हवाई अड्डा हिसार को कनेक्टिविटी का नया सितारा बनाएगा और व्यापार की नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
7,200 में फैला है एयरपोर्ट: बता दे कि हिसार एयरपोर्ट का निर्माण 7,200 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। इसे दिल्ली के IGI के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग हुआ है।
ये रहेगा किराया: बता दे आज हिसार में बन रहे हरियाणा के पहले Airport का उद्घाटन करेंगे। हिसार से अयोध्या जाने या आने का समय 14 घंटे से कम होकर 2 घंटे हो जाएगा। वहीं टैक्सी के लिए 10 हजार रुपये किराए के मुकाबले लोग 3400 रुपये में अयोध्या पहुंच जाएंगे।
Haryana News मिलेगा रोजगार: यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। इसके साथ होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, आईटी इंडस्ट्री विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी। बड़े पैमाने पर रोजगार विकसित होंगे। Airport से हरियाणा से सटे राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी फायदा मिलेगा। सरकार का दावा है कि एक लाख से ज्यादा नौकरियां आएंगी।

















