Weather Alert: Delhi NCR Haryana के इन शहरों में लू का अलर्ट, पढे वेदर अपडेट

On: April 4, 2025 8:03 PM
Follow Us:

Weather Alert: मौसम में आए बदलाव के साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। हरियाणा दिल्ली व एनसीआर के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें भिवानी 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो तापमान में बदलाव ला सकता है। इस विक्षोभ के साथ चलने वाली हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। Weather Alert

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके कारण वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम हवाएं चल सकती हैं। पिछले दिनों उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, लेकिन एक बार फिर पारा चढ़ रहा है।

इन राज्यों में रहेगा शुष्क लेकिन गर्म मौसम: मौसम विभाग के अनुसार हिसार, फरीदाबाद, नारनौल, सिरसा और रोहतक समेत कई शहरों में तापमान अब 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। बुधवार को अंबाला में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 36.1 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 34.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 36.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 34.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

इतना ही नहीं हरियाण का रोहतक सबसे गर्म स्थानों में से एक रहा, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनमें से अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस और 15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेज धूप की वजह से ज्यादातर जगहों पर 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी बढ़ रही है।

इसके साथ साथ हिमाचासल के बरठीं, धौला कुआं, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सुंदरनगर में छह जगहों पर अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ये मौसम दर्शाता है कि पहाड़ों में भी गर्मी का मौसम आ गया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now