Haryana News: सीएम ने हरियाणा के लाडवा को दी 2 बड़ी परियोजनाओं की सोगात, जनिए कितनी राशि होगी खर्च

On: April 3, 2025 6:36 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा हल्का में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 2 बड़ी परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार की तरफ से 4 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि का बजट खर्च किया जाएगा।

Haryana Kisan: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा हल्का में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 2 बड़ी परियोजनाओं का तोहफा दिया है। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से 4 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि का बजट खर्च किया जाएगा। इन परियोजनाओं से लाडवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। Haryana Kisan:

किया शिलान्यास: सीएम ने इस मौके पर लाडवा आईजीएन कॉलेज में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 4 करोड़ 48 लाख रुपए के बजट की दो परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें राक्षी नदी पर तीन पुलियों की जगह पक्के पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर एक करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

दूसरी परियोजना के तहत राक्षी नदी के 2 हजार 200 फीट लंबाई क्षेत्र का आरसीसी ट्रफ से निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया । इस परियोजना पर 3 करोड़ 12 लाख 25 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा शहर की आबादी क्षेत्र व फसलों को नुकसान नहीं होगा। इसलिए लाडवा शहर और इसके आस-पास के डेरों व कालोनियों के हजारों नागरिकों की सुरक्षा, सम्पत्ति व फसलों को बचाने के लिए इन योजनाओं को तैयार किया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now