Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में एक बार फिर जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते कुछ राहत मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। इतना ही नहीं दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था।
दिन में तेज हवाओं के चलते तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में 136 रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर फिर भी बना रहेगा। Kal Ka Mausam
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर: उत्तर प्रदेश में अभी से मौमस तेजी से बदल रहा है। गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं। प्रदेश में पहले से ही जून-जुलाई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। 2 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 3 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना: मध्य प्रदेश में मौसम में काफी बदलाव आया है । हानाकि 1 अप्रैल की शाम से कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में दिनभर बादल रहे। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।Kal Ka Mausam
राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान: भले दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम हो लेकिन राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान बढ़ाता ही जा रहा है। लेकिन 2 और 3 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका है। राजस्थान के जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी और अन्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में कुछ गर्मी से राहत मिल सकती है।
उत्तराखंड में शुष्क मौसम

















