रेवाड़ी: पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

On: September 23, 2026 11:53 AM
Follow Us:
जाटूसाना थाना रेवाड़ी
जाटूसाना थाना रेवाड़ी

रेवाड़ी (Best24News)  जाटूसाना के गांव नांगलपठानी में करीब दस दिन पहले पत्रकार बिरेंद्र पठानिया के घर में घुसकर मारपीट करके जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को जाटूसाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जाटूसाना थाना प्रभारी प्रिंस सोनी ने बताया कि सुनील, अनूप , हर्ष, अंकित पुत्र अनिल तथा सुदेश, माया, अनिता आदि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी निशांत पुत्र सुनील को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रिंस सोनी ने बताया कि किसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला करना एक संगीन अपराध है । पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सभी महिला एवं पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा शीघ्र ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now