Delhi-Mumbai Expressway: विश्व के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का शुभांरभ आज, जानिए किन शहरो को होगा फायदा

On: February 12, 2023 9:04 AM
Follow Us:

Delhi-Mumbai Expressway : देश के सबसे बडे दिल्ली-वडोदरा-मुंबई (DVM) एक्सप्रेस-वे का आज पीए मोदी शुभारंभ करेगें। रविवार दोपहर हरी झंडी दिखाने के बाद इस हाइवे वे वाहन फर्राटा भर सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के दौसा में होगा, लेकिन इससे पहले केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में गुरुग्राम में भी कार्यक्रम होगा।Haryana News: मुक्त बांटे गए टैबलेट को लेकर हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आई अपडेट, जानिए नया रूल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा गुजरात से होकर गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) से दिल्ली से मुंबई का सफर महज 12 से 13 घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद अन्य सड़क मार्गो की तुलना में दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी में 130 किलोमीटर की कमी आएगी।

इस शहरो की होगी सीधी कनेक्टिविटी

पूरा एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद दिल्ली-एनसीआर जिलों की महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। जैसे अलवर, दौसा, अजमेर, किशनगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत जैसे शहर तक पहुंचने में काफी असानी होगी।

यहां बनेगे नए टौल: अलीपुर से मुंबई तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे पर सिर्फ दो ही टोल प्लाजा होंगे। पहला टोल प्लाजा हरियाणा के नूंह जिले में पड़ने वाले गांव हिलालपुर में और दूसरा टोल प्लाजा मुंबई में होगा।

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) भारत सरकार की एक दूरदर्शी परियोजना है। यह देश के दो सबसे बड़े फाइनेंशियल हब, यानी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली एवं भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ेगा। आठ लेन का यह एक्सप्रेसवे विश्व का ऐसा पहला सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है जिसे बारह लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) का निर्माण एवं रखरखाव NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा किया जाता है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) परियोजना के दिसंबर 2023 तक पूरा होने का अनुमान है, जिससे दिल्ली तथा मुंबई के बीच यात्रा का समय 24 से घटकर 12 घंटे हो जाएगा।

2024 तक होगा पूरा
अगले साल 2024 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद दिल्ली से मुंबई 1380 किलोमीटर का सफर भी कार से महज 12 घंटे के अंदर पूरा किया जा सकेगा। यानि पहले से आधा समय कम हो जाएगा।

पहले चरण में अलीपुर से दौसा तक 220 किलोमीटर की सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस मार्ग् के चलते अब महज ढाई घंटे के अंदर दौसा और 2 घंटे के अंदर दिल्ली से जयपुर पहुंचा जा सकेगा।
HOP OXO Electric Bike: फास्ट चार्किग, सिंगल चार्ज में 150 किमी दौड, कीमत महज इतनी
220 किलोमीटर मार्ग बनकर तैयार: इस हाईवे पर गुरुग्राम के अलीपुर गांव से राजस्थान के दौसा के बीच 220 किलोमीटर का हाईवे बनकर तैयार हो गया है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली से मुंबई का सफर कार से महज 12 घंटे के अंदर पूरा हो सकेगा। जबकि इससे पहले 24 घंटे का समय लगता था।

 

जानिए क्या क्या होगी सुविधाएं

एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से भी निजात मिल जाएगी। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। चूंकि अभी दिल्ली से जयपुर या फिर मुंबई तक जाने के लिए इसी हाईवे का प्रयोग किया जाता है।

इस एक्सप्रेस-वे पर रेस्टोरेंट, रेस्टरुम, शॉपिंग मॉल, होटल के अलावा अन्य सुविधाएं भी शामिल है। हरियाणा की सीमा में पड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, जिस पर लगभग 11 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

 

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now