Railway Flyover: हरियाणा में इस रेलवे फ्लाईओवर का काम शुरू, 100 गांव होंगे कनेक्ट

On: June 7, 2025 6:56 PM
Follow Us:
Railway Flyover

Railway Flyover: हरियाणा में फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली हैं। यहां बल्लभगढ़ के प्याले रेलवे फाटक पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। इस फ्लाईओवर से कई गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाईओवर का निर्माण कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

इस पर करीब 30 लोगों की लेबर इस पर काम कर रही है। साल 2026 तक फ्लाईओवर बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इंजीनियर अब्बास के मुताबिक यह फ्लाईओवर फफप्याला और डीग गांव को आपस में कनेक्ट करेगा। Railway Flyover

मौजूदा समय में ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक काफी समय तक बंद रहता है। जिसकी वजह से ड्यूटी पर जाने वाले लोगों का समय भी बर्बाद होता है, क्योंकि उन्हें फाटक खुलने तक इंतजार करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह काफी लेट हो जाते हैं।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

फ्लाईओवर बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। लोग समय पर ड्यूटी पर जा सकेंगे। मोहना गांव के रहने वाले नवीन का कहना है कि 3 साल से वह रोजाना इसी रुट से आना-जाना होता है। ड्यूटी पर जाने में काफी लेट हो जाते हैं।

फाटक बंद होने की वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह फ्लाईओवर कई गांवों के लिए राहत लेकर लाएगा। बताया जा रहा है कि इससे करीब 100 गांव कनेक्ट होंगे। फ्लाईओवर से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। Railway Flyover

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now