back to top
Home Haryana News Haryana News Hindi: महिला आयोग की रेड, नाइट क्लब में मची भगदड़,...

Haryana News Hindi: महिला आयोग की रेड, नाइट क्लब में मची भगदड़, शराब पीती मिली युवतियां

Haryana News Hindi: हरियाणा के सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित नाइट क्लब में महिला आयोग के द्वारा सादे कपड़े में छापा मारा गया। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया गुरुवार की आधी रात लगभग 6 घंटे साधारण कपड़ों में टीम के साथ नाइट क्लब में पहुंचकर सर्च अभियान चलाती रही। इस दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जो प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

महिला आयोग को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे नाइट क्लब में कई संदिग्ध गतिविधियां होती है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन और उनकी टीम यहां रेड डालने गई ।

चेयरपर्सन के पहुंचने पर कई क्लब बंद मिले वहीं कई क्लब में भगदड़ मच गई। इसकी मजबूत आसन का है कि छापेमारी की सूचना पहले लीक हो चुकी थी। अच्छा बीमारी की सूचना मिलते ही कई क्लब संचालक मौके से फरार हो गए वहीं कुछ स्थानों पर कर्मचारी अंदर लाइट बंद करके बैठे मिले।

कुछ कर्मचारियों ने कहा कि हमें पहले ही निर्देश दिया गया था कि आज क्लब नहीं चलाना है क्योंकि आज पुलिस और महिला आयोग की छापेमारी होने वाली है। इस बात के सामने आने पर गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छापेमारी के दौरान आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जहां लड़के और लड़की खुलेआम शराब पी रहे थे। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम दोबारा भी छापेमारी करेंगे लेकिन दोबारा जानकारी लिख नहीं होगी। अगर क्लब में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News