धारूहेड़ा: मीरपुर में अनिता देवी के घर कन्या जन्म पर कुआं पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके एसएमओ सरोज रंगा टीम के साथ कन्या को आशीर्वाद देने पहुंची। उन्होंने कहा कि मीरपुर सीएचसी का सेक्स रेशियो रेवाड़ी जिले में सबसे बेहतर दर्ज किया गया है।Rewari News
यह उपलब्धि स्टाफ के निरंतर प्रयासों और जागरूकता अभियानों का परिणाम मानी जा रही है। उन्होने बताया दो दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में रेवाडी के विधायक ने स्टाफ की सराहना की थी। ने मिलकर बेटियों को सम्मान देने और समाज में लिंग अनुपात संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।Rewari News
इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर सोमवती, सरला यादव, मनोज देवी,फार्मेसी ऑफिसर श्याम शर्मा, सतीश कुमार, रमेश कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर नरेश और सुखबीर एएनएम पूनम, मधु और बीना मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: कन्या पूजन पर आशीवार्द देती हुई एसएमओ सरोज रंगा

















