हरियाणा में बदला मौसम का अंदाज: रविवार को भी 15 जिलो बारिश का अलर्ट

On: September 23, 2023 2:26 PM
Follow Us:
Weather Forecast

हरियाणा: हरियाणा के कई जिलो में शनिवार को बारिश हुई। बारिश के चलते ही मौसम शनिवार को सुहाना हो गया है। हालाकि मौसम विभाग ने कल यानि रविवार के लिए भी अलर्ट किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसमें प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

Haryana: कल्पवृक्ष के पौधे लगाकर किया गया शहीद राव तुलाराम को नमन

सोमवार से बारिश की संभावना नहीं होगी। इसके बाद आसमान में हल्के बादलों का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के बाद अगले महीने में सरसों तथा चने की बिजाई शुरू होगी।

BARISH

लौटते मानसून में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को भी बारिश हुई है। अधिकतर जिलों में बादलों का प्रभाव रहा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तेज हवाएं भी चलीं। जिसका असर तापमान पर दिखाई पड़ा।

 

बदला मौसम, बारिश शुरू
हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढड, हिसार सहित 12 जिलो में सुबह तक साफ दिखा रहा मौसम दोपहर को अचानक बदल गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर को मौसम सुहाना हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्र में दोपहर बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से काफी राहत लोगों को राहत तो मिली हैं। इसके अलावा अनाज मंडी में खुले में बाजरे पड़ा हुआ था, लेकिन आढ़तीयों और मंडी प्रबंधन की ओर से बाजरे पर ट्रिपल तिरपाल ढककर बाजरे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ बाजरा भीग गया।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी, जानिए आज के नए रेट

तिथि-अधिकतम-न्यूनतम

17 सितंबर-36.6-26.2
18 सितंबर-32.0-22.0
19 सितंबर-36.0-26.1
20 सितंबर-38.0-26.0
21 सितंबर-36.4-26.8
22 सितंबर-37.5-26.2

बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आया है। सोनीपत में कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी थी। शनिवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोपहर तक बूंदाबांदी शुरू हो गई।

RBI ने नियमों में किया बदलाव: कर्ज न चुकाने वालों पर अब ये होगा Action

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं।

हालांकि जिन किसानों की धान की फसल की कटाई चल रही है, उनकी चिंताएं बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बूंदाबांदी होने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now