Weather Alert: हरियाणा में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMT ने किया अलर्ट

On: February 12, 2026 9:47 PM
Follow Us:
WEATHER

Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली, जिससे कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। शहरो में हुई बारिश के साथ ही एक बार फिर ठंड ओर बढ गई है। दो दिन से हो रही गर्मी से लोग सोच रहे थे कि ठंड जा चुकी है लेकिन ठंड अभी पूर्णतया नहीं गई है।

बदला मौसम: भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। तेज हवा चलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला, वहीं कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रही।Weather Alert

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और महेंद्रगढ़ में भी तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 2.7 डिग्री अधिक रहा।

जानिए अपने शहर का तापमान: मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इनमें अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम में आंशिक बदलाव बना रह सकता है।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now