KMP Expressway पर सफर होगा महंगा, पढे नया टोल रेट

On: March 18, 2025 2:22 PM
Follow Us:

KMP Expressway: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का सफर करने वालो को एनएचएआई बडा झटका मिलने वाला है। क्योकि अब 31 मार्च की आधी रात के बाद कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे का सफर और महंगा होने वाला है।

 

बता दे कि 31 मार्च की आधी रात से नया टोल रेट केएमपी पर लागू हो जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि इस बार तीन से चार प्रतिशत तक की बढोतरी की जाएगी।

रोजाना गुजरते हैं इतने वाहन: बता दे इस हाइवे रोजाना लगभग डेढ लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। बता दे कि दो साल पहले यानि 2023 मार्च में जब टोल कलेक्शन के लिए टेंडर जारी हुआ था तो एक करोड़ 31 लाख 21 हजार रुपये निगम को टोल शुल्क के रूप में अदा करने का एग्रीमेंट हुआ था।

बता दे कि पिछले साल तो एचएसआइआइडीसी की तरफ से केवल ढाई प्रतिशत बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उससे पिछले साल यह बढ़ोतरी साढ़े सात प्रतिशत थी। इस बार का आंकड़ा चार प्रतिशत माना जा रहा है।

क्यो कि हर बार नई दरों को हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा तय की जाती है। ऐसे इस बार पिछली बढोतरी से कम की संभावना है।

 

 

KMP Expressway  की मौजूदा दरें

व्हीकल रेट

  • कार, जीप, वैन व एलएमवी 1.77
  • एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस 2.87
  • दो एक्सल ट्रक, बस 6.01
  • तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन 6.56
  • चार से छह एक्सल वाहन 9.43
  • सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन 11.49

नोट: टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now