back to top
Home Haryana News Haryana News: सफर होगा आसान,रेवाड़ी सहित इन शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक...

Haryana News: सफर होगा आसान,रेवाड़ी सहित इन शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

सफर होगा आसान,रेवाड़ी सहित इन शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें
सफर होगा आसान,रेवाड़ी सहित इन शहरों में दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

Haryana News: यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक परिवहन विभाग के द्वारा लगातार नई बसों का संचालन किया जा रहा है। राज्य के 10 शहरों में जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

मई महीने के अंत तक 90 नई इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न शहरों में पहुंचने वाली हैं। इन बसों का संचालन होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।

मई के अंत तक आ जाएंगी बसें 

अभी हरियाणा में 90 सिटी बसों का संचालन हो रहा है लेकिन नए बसों के शामिल होने के बाद इसकी संख्या 155 तक पहुंच जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक बस हरियाणा पहुंच जाएंगे। इन बसों के चलने से सफर काफी सुविधाजनक हो जाएगा।

 गुणवत्ता की भी होगी जांच 

नई बसों को सड़कों पर उतारने से पहले एक विशेष विभागीय समिति द्वारा उनका निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में बसों की तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा, आदि की जांच की जाएगी।

रेवाड़ी सहित इन शहरों में चलेंगे इलेक्ट्रिक बसें 

अभी पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे शहरों में सिटी बस सेवा शुरू की थी। योजना का विस्तार करते हुए कुरुक्षेत्र को भी इसमें शामिल किया गया है। इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन होने से यातायात व्यवस्था काफी आसान हो जाएगी इसके साथ ही साथ प्रदूषण भी खत्म हो जाएगा।

 प्रदूषण भी हो जाएगा खत्म 

राज्य में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए अब सरकार के द्वारा  इलेक्ट्रिक बेसन के संचालक पर जोर दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बेसन का संचालन होने से राज्य का प्रदूषण खत्म होगा।

सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करना है। इस पहल को हरियाणा के शहरी परिवहन सिस्टम में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News