Dharuhera News: रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर पर कमरे में बंधक बनाकर गंभीर रूप से पिटाई करने का आरोप लगाया है। ड्राइवर जान बचाकर रात को कमरे का दरवाजा तोड़कर भाग गया। ड्राइवर ने बताया कि वह UP का रहने वाला है और 20 दिन पहले ही कंपनी में ड्राइवर की नौकरी ज्वाइन की थी।
घायल ड्राइवर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है और इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
घायल ड्राइवर ने बताया कि वह यूपी के कासगंज का रहने वाला है। ड्राइवर की उम्र 36 साल है और वह कई साल से मानेसर से धारूहेड़ा में ड्राइवर की नौकरी करता था। हालांकि 20 दिन पहले उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी में नई नौकरी ज्वाइन की थी। पिछले दिन होगा गाड़ी लेकर आ रहा था तभी रास्ते में ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी रुकवा कर उसके सामने सामान से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब ड्राइवर ने ऐसा करने से मना किया तो ट्रांसपोर्टर ने उसे दूसरी गाड़ी पर लगा दिया।
पंकज ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह गाड़ी लेकर खरखोदा स्थित मारुति गया था। तब ट्रांसपोर्टर ने फोन करके उससे मिलने के लिए कहा। जब मैं गया तो ट्रांसपोर्टर ने कहा कि तुम पहले वाली गाड़ी को फिर से चलाना शुरु कर दो और जब मैं इनकार किया तो उसने कहा कि मैं तुम्हें नौकरी से हटा दूंगा।
तब मैंने कहा कि मेरा हिसाब कर दो। जब मैं चाबी देने गया तो ट्रांसपोर्टर और उसके कुछ साथी वहां पर आ गए। उन लोगों ने मुझे रॉड से पीटा और फिर मुझे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। मैं कैसे भी करके कमरे के दरवाजे को तोड़कर वहां से भाग जिसके बाद मेरे परिचितों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के द्वारा जाँच शुरू कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।





















