Haryana: हरियाणा में इस जिला परिषद चेयरपर्सन को पद से हटाया, ये बड़ी वजह आई सामने ?

On: June 28, 2025 9:19 AM
Follow Us:
This Zila Parishad Chairperson was removed from the post in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत में जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल को पद से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पंचायत निदेशक बेहरा ने ये आदेश जारी किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन ज्योति शर्मा के पति प्रदीप की शिकायत पर हुई है। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि जिला परिषद चेयरपर्सन काजल देशवाल का चुनाव में नामांकन के समय लगाया गया जाति प्रमाण पत्र फर्जी है। इस शिकायत के आधार पर CM सैनी ने पंचायत विभाग के निदेशक को जांच के आदेश दिए थे। Haryana Breaking News

मिली जानकारी के अनुसार, निदेशक ने DC को जांच करने को कहा था। DC ने आगे ADC को जांच सौंपी थी। ADC ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के DM को पत्र लिखकर काजल देशवाल के मायके से जाति संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर DM की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार शाम को काजल को टर्मिनेट कर दिया गया। Haryana Breaking News

ACS से करेंगे अपील

जानकारी के मुताबिक, इस बारे में चेयरपर्सन काजल देशवाल के पति संदीप देशवाल का कहना है कि मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। ये फैसला पंचायत डायरेक्टर का है। वे अपना पक्ष ACS के समक्ष रखकर फैसला के खिलाफ अपील करेंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now