Haryana: हरियाणा में इस शख्स ने 7000 कुल्हड़ों से बना डाली छत, अब गर्मी में AC की नहीं जरुरत

On: March 21, 2026 11:54 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana: हरियाणा के हिसार के रहने वाले आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने चिलचिलाती गर्मी के बीच अपने घर को ठंडा रखने का यूनिक आईडिया निकाला है. उन्होंने अपने घर की छत को बनाने के लिए 7000 कुल्हड़ों का इस्तेमाल किया है जिससे बिना AC के भी उनका घर अब ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो रहा है.

मिट्टी के कुल्हड़ों से बनाई छत

हिसार के सेक्टर 14 के रहने वाले आर्किटेक्ट गोकुल गोयल ने बिजली की बचत करने और गर्मी से राहत पाने के लिए अनूठा नायाब तरीका निकाला है. उन्होंने मिट्टी के कुल्हड़ों से छत बना डाली है और इससे उन्हें जहां गर्मी से निजात मिल रही है, वहीं बिजली की ख़ासी बचत भी हो रही है.

गोकुल गोयल ने बताया कि इससे उन्हें 20 से 25 प्रतिशत बिजली की बचत हो रही है. उन्होंने कहा कि जो भी अपना घर बना रहे हैं या बने हुए घर में गर्मी से बचना चाहते हैं तो इस उपाय को अपना सकते हैं. कुल्हड़ों से छत बनवाने पर आपको ग्राउंड फ्लोर की तरह टॉप फ्लोर भी फील होगा.

गोकुल गोयल को आया यूनिक आईडिया

गोकुल गोयल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आर्किटेक्ट की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने सीखा था कि ज़िंदगी में कुछ नया करना है. कोरोना काल के दौरान जब वे अपने शहर हिसार लौटे तो घर को ठंडा बनाने के लिए कुल्हड़ों से छत बनाने का ये यूनिक आईडिया आया.

कुल्हड़ों वाली छत की पूरी प्रोसेस

कुल्हड़ों से छत बनवाने के लिए गोकुल गोयल ने पहले अपने छत की अच्छे से सफाई की. फिर उस पर केमिकल वॉटरप्रूफिंग करवाई. फिर उस पर प्रोटेक्शन प्लास्टर लगाने के बाद सात हजार मिट्टी के कुल्हड़ मंगवाए. इसके बाद उन्होंने कॉन्क्रीट की मदद से जाली के जरिए कुल्हड़ों को अच्छे से पैक कर दिया. फिर टाइल्स के दुकानदारों से जाकर वेस्ट टाइल्स खरीदी और फिर उनके टुकड़े करके उसे घर की छत पर लगा डाला.

इसके बाद उन्होंने व्हाइट सीमेंट और वॉटप्रूफिंग के घोल का इस्तेमाल कर उसे अच्छे से पैक किया. फिर छत पर तीन दिन तक पानी रखा और फिर क्योरिंग की और इसके बाद ग्राइंडर के जरिए फिनिशिंग करते हुए छत को तैयार कर डाला. उन्होंने बताया कि ऐसा करने से छत पर जहां लीकेज का कोई ख़तरा नहीं रहता, वहीं गर्मी से हमेशा के लिए राहत मिल जाती है.

कितनी आती है कॉस्ट ?

गोकुल गोयल के मुताबिक कुल्हड़ों के इस्तेमाल से छत बनवाने पर घर के अंदर रूम टेम्प्रेचर में 4 से 5 डिग्री का अंतर आ गया है. इससे AC के इस्तेमाल में होने वाली बिजली की अच्छी खासी बचत हो जाती है क्योंकि पहले मार्च से सितंबर तक AC का इस्तेमाल करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. वहीं अगर कुल्हड़ से छत बनाने की कॉस्ट की बात करें तो इसकी लागत 250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट आई है.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now