Rewari News: बाम्बड़ में कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का अनावरण, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद

On: December 14, 2025 3:47 PM
Follow Us:
गांव बाम्बड़ में कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का अनावरण, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद

Rewari News: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव बाम्बड़ में शनिवार को सरपंच धर्मबीर उर्फ गबरू के पिता स्वर्गीय श्री कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में(Union Minister Rao Inderjit Singh) केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव  (MLA Rewari Laxman Yadav) ने शिरकत की और स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।Rewari News

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  (Union Minister Rao Inderjit Singhने कहा कि स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव गांव और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में प्रतिमाओं का अनावरण आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है।Rewari News

सरपंच धर्मबीर उर्फ गबरू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों (MLA Rewari Laxman Yadav)  और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव ने हमेशा गांव के हित को प्राथमिकता दी और समाज में समरसता (Union Minister Rao Inderjit Singh)  बनाए रखने का संदेश दिया। उनकी स्मृति में स्थापित की गई यह प्रतिमा गांववासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now