Home Crime News Rewari suicide: फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Rewari suicide: फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

suicide

Rewari suicide: धारूहेड़ा: जिला रेवाडी के गांव डूंगरवास में मंगलवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र विजयपाल पंडित, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया की उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी सहित दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि यह भी सामने आया है कि मृतक ने करीब चार से पांच महीने पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मरने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version