विराट हिन्दू सम्मेलन में संगठित हिंदू, संगठित भारत’ का दिया संदेश

On: February 8, 2026 7:18 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुजर घटाल में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विराट हिन्दू सम्मेलन: धारूहेड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर गुजर घटाल में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में हिन्दुओ की अथाह ऊर्जा को पुनः जाग्रत करने के लिए और आपस में बिना भेदभाव के एक सूत्र में रहने के लिए जोर दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत ने संघ के 100 साल की यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा आमजन को संगठित हिंदू, संगठित भारत’ सदेश दिया। नगर कार्यवाह राजेश नें शताब्दी वर्ष में संघ के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के साथ पंच परिवर्तन पर अपनी बात रखी । कार्यक्रम में वृंदावन के महान संत चंद्रशेखर , महंत नरेश गिरी ने हिन्दू समाज की चेतना को जाग्रत किया ।

इस मौके पर कर्ण कुंज से और नारायण विहार तक महिलाओं की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर पालक लोकेश, राजू पंडित , सतपाल , मुकेश , विष्णु , जयवीर , राजवीर , सुन्दर , मोहित , जोगिंद्र , रामपाल , विजय , इंद्रपाल , शुभम , धर्मेन्द्र आदि मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now