Indian Currency: पांच रुपय का मोटा सिक्का इस वजह हुआ था बैन, RBI ने किया बड़ा खुलासा

On: June 9, 2025 1:58 PM
Follow Us:
The five rupee coin was banned for this reason

Indian Currency: इंडियन करेंसी सिक्कों व नोटों से जुड़ा हर फैसला RBI और सरकार की सहमति से ही लिया जाता है। अब लोगों के बीच RBI के 5 रुपए के सिक्के को बंद करने के फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं ऐसा क्या कारण रहा कि RBI को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पीतल का 5 का सिक्का अधिक प्रचलन में

जैसे आप सबने देखा होगा कि 5 रुपये के दो तरह के सिक्के होते है। इनमें से अब खास तरह का मोटा सिक्का देखने को नहीं मिलता। दूसरा सिक्का पीतल का बना है जो उससे पतला भी है। यही 5 का सिक्का ज्यादातर प्रचलन में है। अब सरकार व RBI द्वारा 5 के मोटे सिक्के को बनाना बंद कर दिया गया है। 5 के सिक्के को लेकर कई अफवाहें भी हैं, उनसे दूर ही रहना नागरिकों के लिए ठीक है।

इस कारण किया मोटा सिक्का बंद

मोटे 5 के सिक्कों का उत्पादन रोकने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि इस मोटे पांच रुपये के सिक्के को पिघलाकर इससे ब्लेड बनाए जाने लगे थे। इसकी तस्करी शुरू हो गई थी। एक सिक्के से बने ब्लेड 10 रुपये में बेचे जा रहे थे। इसी कारण इन मोटे 5 रुपये के सिक्कों को बंद कर दिया गया। Indian Currency

मुद्रा से जुड़ा खास नियम

भारतीय मुद्रा से जुड़े एक खास नियम के मुताबिक अगर किसी सिक्के में इस्तेमाल की गई धातु का मूल्य उस सिक्के के मूल्य से ज्यादा हो जाता है तो उस सिक्के को बंद करना पड़ता है। यही एक बड़ी वजह थी जिस पर संज्ञान लेते हुए RBI ने 5 रुपये के मोटे सिक्के बनाना बंद कर दिया। Indian Currency

इस ब्लेड का हो रहा था व्यापार

आपको बता दें कि इन 5 के मोटे सिक्कों को तस्कर बांग्लादेश में बेचते थे। वहां पर इनसे रेजर ब्लेड बनाए जाते थे। इस कारण भारत में ये मोटे सिक्के घटते गए। अब इस सिक्के को पतला करते हुए धातु में भी मिश्रण व बदलाव कर दिया गया है।

इस देश में फैले थे तस्कर

5 के मोटे सिक्कों को पिघलाकर रेजर ब्लेड बनाने वाले तस्कर बांग्लादेश तक फैले थे। एक सिक्के से 6 ब्लेड बनाकर उन्हें कुल 12 रुपये में बेचा जा रहा था। आरबीआई (RBI news) और सरकार ने इसकी सूचना मिलते ही एक्शन लिया और इन मोटे 5 के सिक्कों को बनाना बंद कर दिया। अब ये 5 के सिक्के पतले व दूसरी धातु मिश्रित करके बनाए जाने लगे हैं ताकि तस्करी पर लगाम लग सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now