Breaking News : देश के 22 वें AIIMS का नाम होगा शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव

On: April 16, 2025 7:39 AM
Follow Us:
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के माजरा में बनने जा रहा देश का 22 वा एम्स एक बार फिर चर्चा मे आ गया है। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिजनो ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने देश के 22 एम्स का नामकरण शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम करने की मांग की है।

शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह।
शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह।

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को रेवाड़ी में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर रेवाड़ी पहुंचे। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की तथा परिवार का ढांढस बंधाया।

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मिलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव।
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मिलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव।

परिजनो ने रची दो मांग: शहीद के परिजनों ने मंत्री के सामने दो मांगें रखीं ताकि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ का नाम यहां पर अमर रह सके। परिजनों की पहली मांग रेवाड़ी में शहीद के नाम से एक चौक बनाना तथा दूसरी मांग माजरा एम्स का नाम अमर शहीद सिद्धार्थ यादव के नाम पर रखने की रखी। परिजनो ने यही मांग स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सामने भी रखी थी।

यादव ने क्या कहा: केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे इन मांगों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने इन मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उम्मीद है ये दोनो की मांगे पूरी हो सकती है।

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मिलते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह।
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मिलते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह।

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ की बहादुरी को सलाम: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर बहादुरी का काम किया है। इतना ही नहीं उसने कई नागरिकों की जान बचाई। भारत उनके इस सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now