Home Haryana News Political News: सीएम साहब सफेद मुठ वाले सिद्ध पुरूष है, रेवाड़ी की...

Political News: सीएम साहब सफेद मुठ वाले सिद्ध पुरूष है, रेवाड़ी की हर बीमारी को दूर करे देगें: राव इद्रजीत

सीएम साहब सफेद मुठ वाले सिद्ध पुरूष है, रेवाड़ी की हर बीमारी को दूर करे देगें: राव इद्रजीत

Political News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी के मतदाताओं से कहा कि हमारे बीच सफेद मुठ वाले सिद्ध पुरूष मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठे हैं। उन्होंने कहा किसिद्ध पुरूष दो टाईप के होते हैं। काले मुठ वाले दूसरों का सर्वनास करते है और सफेद मुठ वाले कल्याण करते है। हमारे सीएम साहब जो आज रेवाडी आए है सफेद मुठ वाले हैं। वे आज जो यह कहने आए हैं उसे सुन लो।

कहां सफेद मुठ वाले  कर देते है बीमारी दूर: इस तंज कहे या फिर सीएम साहब चमत्कार! कहा कि हमारे सीएम रेवाड़ी की हर बीमारी को दूर कर देंगे।आज जो यह कहने आए हैं उसे सुन लो। 13 मई के बाद साढ़े तीन साल हमारे होंगे।

पूर्व विधायक कापडीवास ने बनाई दूरी: राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे के रणधीर सिंह कापडीवास रेवाड़ी के सैनी स्कूल में आयोजित चुनावी सभा में नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री के साथ गोकलपुर में मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ मंच साझा करने वाले पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने रेवाड़ी के सैनी स्कूल में आयोजित चुनावी सभा में नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री ने अन्य नेताओं के साथ पूर्व विधायक रणधीार सिंह कापडीवास का नाम लिया तो पंडाल में उपस्थितजन मंच पर उन्हें तलाशते नजर आए।

मंच पर दो दिग्गज, मंगर नही मिली निगाहें: बता दे कि शनिवार को रेवाड़ी के सैनी स्कूल में अहीरवाल के दो दिग्गज राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह एक मंच पर नजर आए। राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में सीएम के बाद राव नरबीर का नाम भी लिया, परंतु मंच पर मौजूदगी के बावजूद दोनों नेताओं की आंखें नहीं मिली। आयोजकों ने मंत्री राव नरबीर सिंह का संबोधन सीएम व राव इंद्रजीत सिंह के मंच पर पहुंचने से पहले ही करवा दिया।Political News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version