Home Rewari News Bhiwadi News: वेतन बढ़ाने के लिए बिम्बो बेकरीज के श्रमिकों का प्रदर्शन

Bhiwadi News: वेतन बढ़ाने के लिए बिम्बो बेकरीज के श्रमिकों का प्रदर्शन

Bhiwadi News: वेतन बढ़ाने के लिए बिम्बो बेकरीज के श्रमिकों का प्रदर्शन

Bhiwadi News: भिवाड़ी: मानेसर में ठेकेदारी प्रथा में काम करने वाले श्रमिकों का भले ही वेतन बढा दिया गया हो लेकिन पडोसी राज्य राजस्थान में ये विवाद अभी तक नहीं थमा है। आये दिन किसी ने किसी कंपनी में विवाद बढ ही जाता है। एक बार फिर टपूकड़ा के झिवाना स्थित बिम्बो बेकरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बाहर श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।Bhiwadi News

श्रमिकों ने प्रबधंन के खिलाफ की नारेबाजी: श्रमिक गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने में शामिल श्रमिकों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी, बोनस, ओवरटाइम भुगतान और कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो ठेकेदार ओर न ही कपंनी अधिकारी उनकी सुनवाई कर रहे है। बार बार कहने के बाजवूद सुनवाई नहीं होने के कारण श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन जारी है।

जानिए क्या है श्रमिकों की मांग: बता दे श्रमिक लंबे समय से कई मांगो को लेकर विरोध जता रहे है। हाल में विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रमिकों ने मांग रखी कि उन्हें अर्जित अवकाश और बोनस का भुगतान किया जाए, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये किया जाए। इतना ही नहीं हर महीने वेतन की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगावाई जाए और ओवरटाइम का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।Bhiwadi News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version