School Summer Holiday: स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित! सरकारी और प्राइवेट स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद

On: May 14, 2025 2:21 PM
Follow Us:
School Summer Holiday

 School Summer  Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में गर्मी और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए समर वेकेशन की तिथियों में बदलाव किया है. अब स्कूलों की छुट्टियां 25 may  से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी. यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. School Summer Holiday

पहले 1 मई से थी छुट्टियां, अब बदला गया कैलेंडर

पूर्व में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक निर्धारित की गई थीं. लेकिन मौसम में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है. हालांकि यह आदेश केवल छात्रों पर लागू होगा. शिक्षकों को अपनी सेवाएं देनी होंगी. School Summer  Holiday

मुख्यमंत्री ने दी छुट्टियों की जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस निर्णय की जानकारी देते हुए लिखा कि, “राज्य में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र 25 may  से 15 जून तक समर वेकेशन घोषित किया गया है. बच्चों से अपील है कि तेज धूप से बचें, पानी पिएं और घर पर रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें.”

छत्तीसगढ़ में तापमान 44.4 डिग्री पार, लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. रायपुर में पारा 44.4 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभागों में अगले 5 दिनों तक 43 से 45 डिग्री तापमान की संभावना है.

लू की स्थिति बनी, सावधानी जरूरी
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. School Summer Holiday

छात्रों को रचनात्मक कार्यों में शामिल होने की सलाह
सरकार ने स्पष्ट किया है कि समर वेकेशन केवल विश्राम के लिए नहीं है. बल्कि छात्र इस समय का उपयोग नई चीजें सीखने, पढ़ाई की तैयारी करने या क्रिएटिव एक्टिविटीज में भाग लेकर कर सकते हैं. School Summer  Holiday

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now