Home Haryana News Haryana Crime News: फौजी ने प्रेमिका संग किया सुसाइड, पेड़ से लटके...

Haryana Crime News: फौजी ने प्रेमिका संग किया सुसाइड, पेड़ से लटके मिले शव

फौजी ने प्रेमिका संग किया सुसाइड, पेड़ से लटके मिले शव

Haryana Crime News: भिवानी जिले के एक फौजी ने राजस्थान में सुसाइड कर लिया है। फौजी सुनील कुमार झुंझुनू जिले के एक लड़की से प्रेम संबंध में थे। झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर लिया। दोनों का शव एक ही पेड़ से लटका हुआ मिला है।

सामने जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और इसके बाद जहर भी खा ली। युवक की पहचान भिवानी जिले के चांग गांव के रहने वाले सुनील के रूप में हुई है।

सुनील के भाई जितेंद्र ने बताया कि सुनील की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं इसके बाद भी उसका अफेयर झुंझुनू जिले की लड़की के साथ था।

राजकीय सम्मान के साथ सुनील का अंतिम संस्कार किया गया। सेवा की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। सामने यह जानकारी के अनुसार युवक वीरवार को घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा और अगले दिन परिजनों को सूचना मिली कि सुनील ने आत्महत्या कर लिया है।

लड़की भी झुंझुनू जिले की रहने वाली है। पुलिस के द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version