Haryana News: महिला कांग्रेस की रेवाडी अध्यक्ष बनी सीमा धमीजा

On: June 17, 2025 8:51 PM
Follow Us:
महिला कांग्रेस की रेवाडी अध्यक्ष बनी सीमा धमीजा

Haryana News:  कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सीमा धमीजा को रेवाड़ी महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीमा धमीजा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पंजाबी समाज के अलावा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी सीमा धमीजा को उनकी नई नियुक्ति पर बधाई दी।Haryana News

सीमा धमीजा ने नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव राव और महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार जताया है।Haryana News

समाज के लोगोें ने कहा कि कांग्रेस ने एक सक्षम महिला नेत्री को यह जिम्मेदारी देकर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी के लिए वफादार और मेहनत करने वालों को सम्मान मिलता है। सीमा धमीजा, पवन धमीजा की पत्नी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कोटूराम धमीजा की पुत्र वधू हैं।
उनकी तीसरी पीढ़ी कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य रही है। सीमा धमीजा राजनीति में सक्रिय रहती हैं और कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। राजनीतिक संगठन और गैर-राजनीतिक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now