हरियाणा के इन जिलो में धारा 163 लागू, इन पर भी लगाई पाबंदी

On: February 16, 2026 9:08 PM
Follow Us:

हरियाणा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी रहेगा। यानि कल से पूरे हरियाणा में परीक्षा केंद्रो के वाले शहर में धारा 163 लागू कर दी है।

 

17 फरवरी से 11 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

200 मीटर दायरे में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक
प्रशासन के आदेशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उद्देश्य नकल, भीड़भाड़ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना है।

हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध
आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार—जैसे तलवार, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, चाकू आदि—लेकर चलने पर सख्त रोक लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आदेश की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
जिलाधीश ने आमजन से अपील की है कि प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और शांत वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी परीक्षा दे सकें।

मोबाइल और फोटोस्टेट दुकानों पर भी नजर
परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन लेकर अनावश्यक रूप से घूमने पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, परीक्षा समय में केंद्रों के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों के संचालन पर भी रोक रहेगी, ताकि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनी रहे।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now