Home Haryana News Weather News Haryana Weather News: आज गर्मी का टॉर्चर! राज्य के इन आठ जिलों...

Haryana Weather News: आज गर्मी का टॉर्चर! राज्य के इन आठ जिलों में लू का Alert, पढ़े IMD की चेतावनी

आज गर्मी का टॉर्चर! राज्य के इन आठ जिलों में लू का Alert, पढ़े IMD की चेतावनी

Haryana Weather News: हरियाणा में आज भयंकर गर्मी का टॉर्चर देखने को मिलेगा। राज्य के तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की परेशानियां भी दिन पर दिन बढ़ने लगी है।

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। हिसार रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

19 और 20 तारीख को राज्य में दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में हीट वेव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलने वाला है। आज हिसार सिरसा भिवानी महेंद्रगढ़ और नूह जिले के लोगों को सावधान रहना होगा। दोपहर में घर के बाहर नहीं निकले। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

25 तारीख को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ (Haryana Weather News)

25 तारीख को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जून के पहले सप्ताह में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 23 तारीख को अंबाला पंचकूला यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी होगी। 24 और 25 तारीख को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version