Rewari: रामलीला के समापन पर श्रीराम पुस्तक का किया विमोचन

On: October 14, 2024 9:57 AM
Follow Us:
Rewari: रामलीला के समापन पर श्रीराम पुस्तक का किया विमोचन

Rewari, Best24News

धारूहेड़ा: श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का रविवार रात को समापन हो गया है।इस मौके पर राजा हरिश्चंद का नाटक मंचन किया गया तथा डा अश्वनी जोशी की ओर से श्रीराम के आदर्श पर लिखी श्रीराम पुस्तक का विमाचन​ किया गया।

रामलीला के अंतिम दिन राजा हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी तारामती व पुत्र रोहिताश्व को काशी के एक सेठ को बेचना पड़ा और स्वयं को श्मशान के एक चांडाल को सौंपना पड़ा। दुखों का पहाड़ टूटने पर भी उन्होंने सत्य का दामन नही छोड़ा।

Rewari: रामलीला के समापन पर श्रीराम पुस्तक का किया विमोचन
Rewari: रामलीला के समापन पर श्रीराम पुस्तक का किया विमोचन

रोहिताश्व की जब सांप के डसने से मृत्यु हो जाती है तो भी वे तारामती से बिना कुछ लिए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर देते हैं। ऐसे में ऋषि विश्वामित्र प्रकट होते हैं और उनकी सत्यवादिता का लोहा मानते हुए राजपाट वापस उनके हवाले कर देते हैं।

इस मौके पर टोनी सोनी,तरुण शौर्या, लाला सिकरवाल, लखपत कौशिक,प्रकाश प्रजापत, पपन अग्रवाल, राहुल जोशी , रमेश सिकरवाल, दलीप सिकरवाल, मुकेश चांगा, राजू शर्मा ,सुभाष जांगडा आदि मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now