Rewari News: हरियाणा पुलिस का चकमा देकर भागा बदमाश, फिर हुई पुलिस की किरकरी

On: March 31, 2025 2:12 AM
Follow Us:

Rewari News: हरियाणा पुलिस की एक बार फिर किरकरी हो गई हैं यमुनानगर की हरियााण पुलिस को सरेआम रेवाड़ी में एक बदमाश चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि भागते समय बदमाश की पिस्टल गिर गई। यमुनानगर पुलिस ने रामपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है तथा पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

जानिए क्या है विवाद: बता दे कि रेवाड़ी के गुरवाड़ा गांव निवासी सचिन यादव के खिलाफ यमुनानगर के साइबर थाना में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। रविवार को यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी का आरोपी रेवाड़ी एक कालोनी मे छिपा हुआ है। टीम ने उसे पकडने के​ लिए रेवाड़ी में दबीश दी।Rewari News

चकमा देकर भागा आरोपी: बता दे कि यमुनानगर पुलिस से को सूचना मिली थी कि कतोपुर के आदर्श नगर में अंडरपास के पास खडा हुआ है। टीम विशाल ने आरोपी को पहचान लिया तथा पकडने का प्रयास किया तो वह झटका मारकर फरार हो गया।

भागते समय पिस्टल गिरी। पुलिस ने बतया कि जब भागने लगा तो आरोपी की पिस्टल वहीं गिर गई। पिस्टल को चेक किया गया तो उसमें तीन राउंड निकले, जोकि 9mm के थे। पुलिस ने आरोपी सचिन यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करवाया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now