Rewari News: शहीद दीनदयाल का मसानी में मनाया शहादत दिवस

On: August 12, 2024 6:58 AM
Follow Us:

Rewari News: मसानी बस स्टैंड शहीद स्मारक स्थल पर  (Shaheed Deendayal masani) शहीद दीनदयाल की 26 वीं शहादत दिवस पर हवन यज्ञ व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके भारत मां के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया। वक्ताओं ने कहा शहीद दीनदयाल युवाओ के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

 

 शहीद दीनदयाल का मसानी में मनाया शहादत दिवस
शहीद दीनदयाल का मसानी में मनाया शहादत दिवस

इन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि की रक्षा की है। सुबह स्मारक स्थल पर हवन किया। इस अवसर पर लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर राष्ट्रगान के बाद दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके ब्लॉक समिति सदस्य धीरज खलियावास, सरपंच मसानी संजू यादव, पूर्व सरपंच मसानी कप्तान लालाराम, नानकराम,कप्तान जयपाल , सुरेश डूंगरवास, बनवारी लाल ​आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now