Rewari news: लोक अदालत में 14,934 मामलों का निपटारा

On: March 17, 2026 9:19 AM
Follow Us:
Rewari news: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण;पंचकूला के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के संरक्षण में शनिवार को जिला न्यायालय रेवाड़ी, उपमंडल न्यायालय बावल तथा उपमंडल न्यायालय कोसली में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत तथा इसके अंतर्गत आयोजित प्री-लोक अदालतों के माध्यम से प्री-लिटिगेटिव स्टेज तथा विचाराधीन कुल 14,934 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें लगभग 11,49,52,590 रुपये की राशि का आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया गया।
 रेवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की बेंचों की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जतिन गर्ग, परिवार न्यायालय प्रिंसिपल जज अरविंद, नाशिएर, सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंदरी, आकाश सरोहा तथा सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विश्वास खटक ने की।
उपमंडल न्यायालय कोसली में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सह उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार तथा उपमंडल न्यायालय बावल में सिविल जज जूनियर डिविजन सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बेंचों ने कार्य किया।
लोक अदालत में चेक बाउंस, दीवानी, मोटर वाहन अधिनियम, बैंक रिकवरी, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस आयोजन से न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ, सरल और त्वरित बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इसके माध्यम से न केवल पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिला, बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने लोक अदालत में भाग लेने वाले सभी नागरिकों एवं न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now