Rewari Latest News: रेवाड़ी जिले में लंबे समय से लंबित किसान सदन के निर्माण को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा स्तर पर उठाए गए मुद्दे के बाद हरियाणा सरकार ने किसान सदन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए बिल्डिंग टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कराने और कार्यालय के लिए जमीन विभाग के नाम कराने की दिशा में कदम उठाए हैं। इस फैसले से जिले के किसानों में खुशी का माहौल है।
किसान सदन निर्माण को मिली सरकारी मंजूरी : इस मौके पर अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने विधायक निवास पहुंचकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में एसडीएओ डॉ. दीपक यादव सहित अन्य कृषि अधिकारी भी मौजूद रहे। क्लब ने बताया कि किसान सदन की मांग को कई बार बजट बैठकों में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के समक्ष उठाया गया था, जिसके बाद अब यह मंजूरी संभव हो सकी है।Rewari Latest News

विधायक के सामने रखे ये मुद्दे: क्लब की ओर से मंडी में सरसों की फसल की खराब स्थिति और फसल बीमा योजना की खामियों को दूर करने व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। विधायक ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ खाद्य उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।Rewari Latest News
इस मोके पर बीएलओ जाटूसाना से डा संजू यादव, अनिल लांबा,डा मनोज कुमार, अजित ग्रेवाल, भूपेंद्र चौधरी, रामनिवास, बीरसिह, बिरेन्द्र, वेदप्रकाश , महेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, कृपाराम मौजूद रहे।Rewari Latest News















