Breaking News
Haryana News: स्वास्थ्य डायरेक्टर ने रेवाड़ी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप Dharuhera News: बेटी के जन्मदिन पर NH 48 पर लगाई मीठे पानी की छबील Dharuhera News: एमटूके काउंटी सोसायटी में श्रीमद भागवत कथा 25 से Rewari News: गांवों में बजेगी स्वच्छता की अलख, शुरू हुआ 7 दिनों का जागरूकता अभियान Dharuhera News: तपती गर्मी, आग के धुनों के बीच तप रहे योगी दिवाली नाथ महाराज Haryana Weather News: रेवाड़ी से अंबाला तक आग उगल रहा सूरज, इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी तेज बारिश Haryana News: निजी वीडियो के सहारे युवती का शोषण, शादी भी तुड़वाई रेवाड़ी साउथ रेंज के नए IG बने ओम प्रकाश नरवाल, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे
back to top
Friday, May 22, 2026
Home Haryana News Rewari: बड़ा तालाब हनुमान मंदिर में घुसा गंदा पानी

Rewari: बड़ा तालाब हनुमान मंदिर में घुसा गंदा पानी

 

Rewari: रेवाडी के  प्रसिद्ध बड़ा तालाब स्थित मंदिर में सीवरेज पानी घुस जाने को लेकर वकीलों ने अपनी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिले के अधिवक्ताओं ने इसे धार्मिक भावना आहत करने का मामला बताया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत प्रेषित कर अधिवक्ताओं ने मांग की है, कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी या विभागीय किसी भी अधिकारी की कोई गलती पाई जाती है, तो उसे पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

 

 रेवाडी हनुमान मंदिर में घुसा गंदा पानी

 

जिला बार एसोसिएशन के कुछ अधिवक्ताओं ने गत 18 मार्च को शहर के बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में सीवर का पानी घुसने तथा गंदगी फैलाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांगकी है। शिकायत पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

 

सीवर का कनेक्शन ना जोड़ने के कारण गत 18 मार्च को मंदिर परिसर के अंदर तक सीवरेज और नाली का पानी चला गया था। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचता है। इतना ही नहीं आसपास के लोगों की स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया गया है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

 

सीवर का कनेक्शन ना जोड़ने के कारण नवनिर्मित सीवर लाइन और सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया जिससे आसपास के लोगों का भी स्वास्थ्य का खतरा बना हुआ है। शिकायत देने वालों में अश्वनी तिवारी एडवोकेट, शौकीन शर्मा, नरेश यादव, मुकेश कुमार, त्रिलोकचंद तोंगड़, दिलीप अरोड़ा, सत्यवीर सिंह यादव, मनोज कुमार, भूपेंद्र यादव, रजवंत डहीनवाल आदि शामिल रहे।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News