Home Crime News Rewari crime: गर्भवती विवाहिता ने ससुराल में दी जान, पति गायब

Rewari crime: गर्भवती विवाहिता ने ससुराल में दी जान, पति गायब

Rewari crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शादी के महज तीन महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

23 जनवरी को हुई थी शादी: गांव लालपुरा निवासी चरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी प्रमिला की शादी इसी साल 23 जनवरी को गांव लुखी निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। वह स्नातक पास थी। उसके पिता ने बताया कि उसके पास प्रमिला के सुसर का फोन आया कि उसने फांसी लगा ली है।

शव बेड पर पड़ा मिला शव: मृतका के परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रमिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके पैर आधे जमीन की ओर लटके हुए थे। कमरे में पानी बिखरा हुआ था और अलमारी भी खुली हुई थी। सामान बिखरो होने के चलते मायके वालो का शक ओर बढ गया कि उसने सुसाईड नही किया बल्कि उसे मारा गया है।

 

परिवार का कहना है प्रमिला गर्भवती थी और उसका पति घटना के समय से ही लापता है, जिससे संदेह और गहरा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाहड़ चौकी पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ,रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version