Breaking News
रेवाड़ी साउथ रेंज के नए IG बने ओम प्रकाश नरवाल, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
Home Haryana News Rewari Crime: अवैध हथियार सप्लायर काबू, यूपी से जुडे है तार

Rewari Crime: अवैध हथियार सप्लायर काबू, यूपी से जुडे है तार

Rewari Crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बिजनौर के गांव पुराना बरंडा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Rewari Crime

जानिए कैसे किया काबू: गत 23 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम उर्फ प्रियांशु निवासी गांव गोबा सतीरा जिला कन्नोज युपी हाल किरायेदार सैयद कालोनी धारूहेड़ा जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी अपने कियाये के कमरे पर मोजूद है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम उर्फ प्रियांशु निवासी गांव गोबा सतीरा जिला कन्नोज युपी हाल किरायेदार सैयद कालोनी धारूहेड़ा बतलाया।Rewari Crime

01 अवैध देशी कट्टा व 01 जिंदा रोंद बरामद : थाना धारूहेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा व 01 जिंदा रोंद बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी शिवम उर्फ प्रियांशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

यूपी से जुडे है तारपुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी शिवम उर्फ प्रियांशु ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार यूपी के जिला बिजनौर के गांव पुराना बरंडा निवासी अभिषेक कुमार ने उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version