धारूहेड़ा सूने घर में सेंध, डेढ लाख के जेवर व 12 हजार नकदी चोरीधारूहेड़ा सूने घर में सेंध, डेढ लाख के जेवर व 12 हजार नकदी चोरी

Rewari crime: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। सबसे अहम बात यह है सोसायटी में गार्ड सुविधा होने के बावजूद चोरियों हो रही है। एक बार फिर चोर मंगलवार को आनंदम सोसाइटी में चोरों ने सूने घर में सेंध लगा दी। चोर घर से करीब 12 हजार नकदी व लाखों रूपए के जेवरात चोरी कर ले गए। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।Rewari crime

 

मकान बंद कर नीमराना आया था भाई के पास

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के हाथरस के मनीष कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है तथा इसी सोसायटी में परिवार के साथ रहता है। उसके भाई नीमराना की एक कंपनी में काम करते हैं। 12 अप्रैल को वह बच्चों के साथ भाई के पास नीमराना चला गया।

पडोसियों ने दी चोरी की सूचना

मंगलवार शाम को पड़ोसी ने दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। जब घर आया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला तथा करीब डेढ लाख की कीमत के जेवरात व करीब 12 हजार नकदी गायब मिली। थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।