Rewari Crime: सर्दी बढते ही शुरू हुआ गोतस्करों का खेल, हाईवे पर 69 भैंस मुक्त करवाते हुए दो गोतस्कर काबू

On: December 13, 2021 11:56 AM
Follow Us:

रेवाडी: सर्दी के दस्तक देते ही गोतस्कर सक्रिय हो गए है। जहां पर रविवार को पुलिस ने 34 पशुओ को एक ट्रक को जब्त कर मुक्त करवाया था वही आज फिर से हाईवे पर स्वागत निकट वध के लिए जा रही दो ट्रको से 69 भैसमुक्त करवाते हुए दो आरोपितों को काबू किया हैं । आरोपियों की पहचान नूंह के सिंगार निवासी मोहम्मद वकील तथा राजस्थान के भरतपुर के गांव घघरा निवासी मुशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिली थी जयुपर से गोतस्कर दो ट्रको में पशुओ का लादकर दिल्ली ले जा रहे है। थाना धारूहेडा व बावल पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों को जांच की तो रात को स्वागत होटल के निकट दो ट्रको को रूकवाकर चैक किया तो दोनो ट्रको मे बेरहमी से 69 भैंसो के मुंह व पैर बांधकर ठूस ठूस कर भरे हुए थे। दोनो ने सभी पशुओ को मुक्त करवाते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों मोहम्मद वकील और मुशरफ को गिरफ्तार कर लिया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now