फैक्ट्री के बाहर मजदूरों का धरनाफैक्ट्री के बाहर मजदूरों का धरना

Rewari Breaking News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया था और अब रेवाड़ी में भी श्रमिकों के द्वारा सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर सैकड़ो मजदूर सैलरी बनाने को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां लगभग 1000 से 2000 महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के गेट पर खड़े हैं।

सैलरी बढ़ाने और काम के घंटे में सुधार की मांग (Rewari Breaking News)

कर्मचारियों ने कंपनी से मांग की है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए इसके साथ ही साथ काम के घंटे में सुधार किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा उनके साथ मारपीट किया जाता है और काम से निकालने की धमकी दी जाती है।

एक कर्मचारी ने कहा कि फिलहाल कंपनी में उनकी सैलरी है 11000 रुपए प्रति महीना है और ओवरटाइम के साथ रुपए प्रति घंटा के हिसाब से लगता है। कर्मचारियों ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी सैलरी ₹20000 हो और ओवर टाइम प्रति घंटे के हिसाब से 120 रुपए मिले।

मामले की सूचना मिलते ही भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी और तहसीलदार शैतान सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं। प्रशासन के द्वारा कर्मचारियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार शैतान सिंह ने कहा कि हम कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता कराने की प्रयास कर रहे हैं। डीसीपी ने कहा कि फिलहाल माहौल बेहद शांतिपूर्ण है और हम किसी भी प्रकार के बाल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कंपनी में 8000 से अधिक कर्मचारी करते हैं काम

कंपनी में लगभग 8000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं ऐसे में कर्मचारियों के द्वारा सैलरी बढ़ाने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उचित सैलरी नहीं मिलता है। ओवरटाइम को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।