Rewari accident: धारूहेड़ा में हुआ हादसा: खडे केंटर से बाइक टकराई, हालत गंभीर

On: February 7, 2026 6:36 PM
Follow Us:

Rewari accident: धारूहेडा: नंदरामपुर बास गांव के पास ​बिना इंडीकेटर सडक पर खडी केंटर से एक कर्मचारी की बाइक टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल कर्मचारी का रेवाड़ी अस्पताल में उपचार जारी है। (Big accident in Dharuhera)

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल के जिला कांगडा के गांव नड के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह खुशखेडा में एक कंपनी में कार्यरत है तथा धारूहेड़ा शिव नगर में किराये पर रह रहा है।Rewari accident

वह शुक्रवार रात को डयूटी के​ लिए धारूहेड़ा से राजस्थान जा रहा था कि नंदरामपुर बास गांव के निकट सडक पर खडी केंटर से उसकी बाइक टकरा गई। आस पास के लोगों ने उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया। फिलहाल उसके शरीर काफी चोटें आई है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।Rewari accident

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now