PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (c) की 20वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज है। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच कभी भी आ सकती है। लेकिन अब तक इसकी अधिकृत तारीख घोषित नहीं हुई है। इस बीच सरकार ने किसानों के लिए एक अहम बदलाव किया है, जो उनके लिए राहत की खबर है।
अब नहीं भटकना पड़ेगा
जिन किसानों की किस्त लंबे समय से अटकी हुई है। उन्हें अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनसे किसान सीधे संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।
कैसे जानें अपने जिले के नोडल अफसर का नंबर?
नोडल अधिकारियों की डिटेल निकालने के लिए आपको सिर्फ इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
सबसे पहले PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
Farmer Corner में जाएं और Search your Point of Contact (POC) पर क्लिक करें।
वहां से स्टेट और जिला सिलेक्ट करें, फिर “Search” बटन दबाएं।
आपकी स्क्रीन पर जिले के सभी नोडल अधिकारियों की लिस्ट आ जाएगी।
लखनऊ के PM किसान नोडल अधिकारियों की सूची
आकृति श्रीवास्तव (तहसीलदार): 9454416503
बिजय कुमार सिंह (तहसीलदार): 9454416508
रामेश्वर प्रसाद (तहसीलदार): 9454416506
शशांक नाथ उपाध्याय (तहसीलदार): 9454416505
विकास सिंह (तहसीलदार): 9415151101
विनय कुमार कौशल (उप निदेशक): 7839882162
पटना, बिहार के नोडल अधिकारियों की सूची
उपेंद्र कुमार: 8409418636
अखिलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव (प्रखंड कृषि पदाधिकारी): 9199082600
अमरेंद्र बहादुर सिंह: 9934484210
बाल कृष्ण दास: 9931404467
बिनोद कुमार: 8709600060 / 9473271245
दिनेश कुमार: 9430994362
नंदजी राम: 9934602895
प्रवीण कुमार (जिला कृषि पदाधिकारी): 9431818730
सूर्य प्रसाद: 9113796985

















